{"_id":"63a1f1d583ffdc690a72b413","slug":"doctor-suspended-for-abusing-a-drunken-curmudgeon-pauri-news-drn4315375150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नशे में तीमारदार से अभद्रता करने वाला डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नशे में तीमारदार से अभद्रता करने वाला डॉक्टर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में मरीज के तीमारदार से अभद्र व्यवहार करने पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली के डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। राज्यपाल उत्तराखंड के सचिव आर. राजेश कुमार ने डॉक्टर के निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबित डॉक्टर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी से संबद्ध किया गया है।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में बीते 18 दिसंबर को 108 सेवा के जरिए किसी मरीज को अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टर ने मरीज के तीमारदार से अभद्र व्यवहार किया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पौड़ी के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने मामले की जांच चिकित्साधिकारी द्वारीखाल को सौंपी थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति पर राज्यपाल उत्तराखंड के आदेश पर तत्काल प्रभाव से डॉक्टर डा. शिव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। राज्यपाल के सचिव आर. राजेश कुमार ने निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सीएचसी सतपुली के डॉ. शिव कुमार ने नशे की हालत में मरीज के तीमारदारों के साथ अभद्रता कर अनुशासनहीनता की है। सीएचसी सतपुली में सेवारत डा. शिव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सीएमओ कार्यालय पौड़ी संबद्ध किया गया है।