फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Do not indulge in the works of MP Adarsh ??Gram Yojana: DM

सांसद आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में अधिकारी न बरतें हीलाहवाली: डीएम

Sun, 18 Sep 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:24 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के सांसद आदर्श ग्राम की विकास योजनाओं की डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने गांव पहुंचकर समीक्षा की।डीएम ने गांव के युवाओं को होम स्टे, पॉलीहाउस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

विज्ञापन
Do not indulge in the works of MP Adarsh ??Gram Yojana: DM

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के सांसद आदर्श ग्राम की विकास योजनाओं की डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने गांव पहुंचकर समीक्षा की। बैठक लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को गांव के विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की कड़ी हिदायत दी। डीएम ने गांव के युवाओं को होम स्टे, पॉलीहाउस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

रविवार को डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ब्लॉक थलीसैंण स्थित सांसद आदर्श ग्राम सिरतोली पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत घर के निर्माण को लेकर अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था गांव में सुचारु की जाए। कहा कि गांव के जो युवा होम स्टे व पॉलीहाउस निर्माण के लिए आवेदन करें, उन्हें तत्काल धरातल पर उतारा जाए। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को दौला-सिरतोली-ताराकुंड मार्ग के चौड़ीकरण व सुधारीकरण के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में भी युवाओं को स्वरोजगार प्रदान किए जाएं। डीएम ने पंचायत भवन निर्माण का भूमि पूजन कर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, बीडीओ थलीसैंण रोशन लाल आर्य, ग्राम प्रधान सिरतोली रमेश चंद्र नौटियाल और सेवानिवृत्त बीडीओ आशाराम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed