फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DM gave instructions to solve all the problems of the contractors

डीएम ने की रॉयल्टी को लेकर ठेकेदारों की भ्रांतिया दूर, कार्य बहिष्कार स्थगित

Tue, 23 Aug 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to solve all the problems of the contractors
लंबे समय से नए रॉयल्टी शासनादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों के साथ डीएम ने बैठक की। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि नए खनन रॉयल्टी शासनादेश को लेकर कई भ्रांतियां फैलाई गई हैं। ठेकेदारों की सभी समस्याओं के संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दे दिए हैं। डीएम से वार्ता के बाद ठेकेदारों ने कार्य बहिष्कार स्थगित करने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में खनन रॉयल्टी के नए शासनादेश को लेकर डीएम और ठेकेदारों के बीच वार्ता हुई। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि पूर्व की भांति जो रॉयल्टी काटी जाती थी वही व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रचलित व्यवस्था के तहत निर्माण कार्यों के सापेक्ष बीजकों का भुगतान नहीं रोका जाएगा। डीएम ने निर्माण से जुड़े विभागों को अनावश्यक रूप से रोके गए बिलों के भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रामीण आंचलों के लघु निर्माण कार्यों में उपखनिजों की आपूर्ति को सरलीकृत व व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान उपनिदेशक/भूतत्व एवं खनिकर्म दिनेश कुमार, ठेकेदार समिति के अध्यक्ष संतन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट, सदस्य शैलेंद्र नौटियाल, कैलाश बिष्ट और दीपक जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed