{"_id":"679a61e2b1187b5c1b0f7260","slug":"dm-formed-a-committee-to-investigate-the-different-figures-of-kcc-pauri-news-c-5-1-gkp1010-606497-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: केसीसी के भिन्न आंकड़ों की जांच के लिए डीएम ने की समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: केसीसी के भिन्न आंकड़ों की जांच के लिए डीएम ने की समिति गठित
विज्ञापन
पौड़ी। बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक लेते हुए डीएम ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के आंकड़ों में भिन्नता पाए जाने पर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीडीओ की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर केसीसी के सही आंकड़ों की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर तलब करने को कहा।
कलक्ट्रेट में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय अफसरों व विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को काश्तकारों व स्वरोजगार से जुड़े आवदेनों का शीध्र समाधान करने को कहा। बताया कि पर्यटन विभाग ने होमस्टे के वार्षिक लक्ष्य 20 के सापेक्ष 14 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से नौ आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली में वार्षिक लक्ष्य 16 के सापेक्ष 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 14 आवेदन स्वीकृत व एक निरस्त किया गया। बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पौड़ी जनपद पहले स्थान पर है। योजना के तहत वार्षिक लक्ष्य 900 के सापेक्ष 803 को ऋण वितरित किया गया। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, उद्योग महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, आरसेटी निदेशक मीनाक्षी शुक्ला, सीएओ डॉ. विकेश कुमार, डीटीओ खुशाल सिंह, डीडीएम नाबार्ड हिमांक शर्मा आदि शामिल रहे।