फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DM displeased with slow progress of PMGSY and Health Department.

Pauri News: पीएमजीएसवाई व स्वास्थ्य विभाग की कम प्रगति पर डीएम नाराज

Thu, 08 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
DM displeased with slow progress of PMGSY and Health Department.
पौड़ी। जिला योजना, राज्य सेक्टर व केंद्र पोषित योजनाओं व टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 20 और 25 सूत्री कार्यक्रमों में पीएमजीएसवाई और स्वास्थ्य विभाग की कम प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिले में पांच करोड़ से अधिक की लागत वाली योजनाओं और फास्ट ट्रैक कार्यों की प्रगति व समीक्षा की। उन्होंने मोहनचट्टी में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय और योग विलेज के सभी कार्यों को 10 अक्तूबर तक पूरा करने को कहा। जिला योजना में सबसे कम प्रगति लोनिवि की रही। उन्होंने लोनिवि को 15 से 31 अक्तूबर तक पाक्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अशोक जोशी, पीडी विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ रमेश चंद, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed