फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DM Administrator appointed in Municipal Corporation Srinagar

नगर निगम श्रीनगर में डीएम पौड़ी प्रशासक नियुक्त

Mon, 03 Jan 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
DM Administrator appointed in Municipal Corporation Srinagar
नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद शासन ने श्रीनगर नगर पालिका बोर्ड को भंग करते हुए जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय जोगदंडे को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। डीएम अब चुनाव होने तक नगर निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

श्रीनगर नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल सिर्फ ढाई साल ही रहा। 2021 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को शहरी विकास विभाग ने नगर निगम की अधिसूचना जारी कर दी थी। सोमवार को शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने निगम के प्रशासक के पद पर डीएम पौड़ी को नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार नगर निगम की अधिसूचना होने के दिन से ही पालिका का विघटन हो गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। करीब तीन साल पहले पालिका में डांग, श्रीकोट और उफल्डा क्षेत्र शामिल किए गए थे। इस वजह से यहां चुनाव लगभग एक साल देरी से जुलाई 2019 में हुए थे। श्रीनगर नगर पालिका 13 वर्ग किलोमीटर में फैली थी। नगर निगम बनाने के लिए इसमें आसपास के 21 गांवों को शामिल किया गया है। अब निगम का विस्तार 1257 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हो गया है। उधर, नगर निगम की अधिसूचना जारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भक्तियाना क्षेत्र में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश नौटियाल, हिमांशु बहुगुणा, विजय लक्ष्मी रतूड़ी, रंजना बमराड़ा, मुकेश चमोली, सुमित बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed