फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Diwali celebrated with great pomp in the district

Pauri News: जिले में धूमधाम से मनाई दिवाली

Fri, 01 Nov 2024 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with great pomp in the district

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी, पाबौ, थलीसैंण, कल्जीखाल, कोट सहित आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय पौड़ी व संपूर्ण राठ क्षेत्र में लोक परंपरा भैलो को संरक्षित किए जाने और उससे युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए खूब खेला गया। इसके लिए कुछ दिनों से ही लोगों ने भैलो बनाने शुरू कर लिए थे।



मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया थीम पार्क में दीपावली पर्व पर कुछ स्थानीय युवाओं की पहल पर भैलाे खेलने की परंपरा इस बार भी संजीदा दिखी। युवाओं ने बीते बृहस्पतिवार सायं को यहां जमकर भैलो खेला। जिसके माध्यम से आपसी सौहार्द के साथ ही दीपावली पर्व पर लोक परंपरा को संरक्षित रखने का संदेश दिया। युवा सुबह जंगल गए और वहां से लकड़ी लेकर कंडोलिया पहुंचे।
विज्ञापन

यहां दिनभर भैलो के लिए तैयारी की। इस परंपरा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जनपद पौड़ी के राठ क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों ने जमकर भैलो खेलकर दीपावली के उत्सव का आंनदं उठाया। शिक्षक प्रदीप रावत ने कहा कि लोक परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए इसकी निरंतरता बनी रहनी चाहिए। भैलो खेलने वालों में पूर्व विधायक पौड़ी यशपाल बेनाम, केशर सिंह असवाल, मंगल सिंह नेगी, शिवचरण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed