फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Divyanshu and Sangeeta topped the 600 meter race

600 मीटर दौड़ में दिव्यांशु व संगीता रही अव्वल

Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Divyanshu and Sangeeta topped the 600 meter race
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसिक) मिनी गढ़देवा का आगाज हो गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़, खो-खो, कबड्डी का आयोजन हुआ। 600 मीटर दौड़ में दिव्यांशु और संगीता अव्वल रहे।
विज्ञापन

शनिवार को शहीद जसवंत सिंह खेल मैदान रांसी में जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसिक) मिनी गढ़देवा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडी बेसिक एसपी खाली ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों का आयोजन नौनिहालों के व्यक्तित्व के विकास में अहम कड़ी साबित होता है। पौड़ी की मानसून मैराथन की विजेता निधि नेगी ने मशाल के साथ दौड़ का शुभारंभ किया। 600 मीटर दौड़ सब-जूनियर बालक वर्ग में खिर्सू का दिव्यांशु प्रथम, नैनीडांडा का नितेश द्वितीय व पौड़ी का हिमांशु तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में रिखणीखाल की संगीता प्रथम, कोट ब्लाक की सीता द्वितीय और खिर्सू की नैंसी बड़थ्वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग पूल ए मेें थलीसैंण ने रिखणीखाल को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूल बी में नैनीडांडा ने बीरोंखाल को हराया। बालिका वर्ग के पूल ए में पाबौ ने जयहरीखाल और यमकेश्वर ने बीरोंखाल को पराजित किया। पूल बी में रिखणीखाल ने द्वारीखाल, कल्जीखाल ने कोट ब्लाक को शिकस्त दी। रिखणीखाल और नैनीडांडा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में पाबौ ने पौड़ी और जयहरीखाल ने कल्जीखाल को हराया। इस अवसर पर प्रभारी डीईओ माध्यमिक बिमल चंद्र बहुगुणा, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह राणा, प्राथमिक शिक्षका संघ के अध्यक्ष मनोज जुगरान, खेल संयोजक सावेद आलम, जिला खेल समन्वयक कमल उप्रेती, सह-समन्वयक प्रदीप रावत व ललित बिष्ट, जयदीप रावत, केशर सिंह असवाल, योगंबर सिंह, भगत भंडारी, महेश गिरी, कांति रौथाण व मालिनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed