फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   District Magistrate launches Rapid Solution Team App

Pauri News: जिलाधिकारी ने किया रेपिड सॉल्यूशन टीम ऐप लांच

Sat, 01 Mar 2025 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate launches Rapid Solution Team App
पौड़ी। सीएम हेल्पलाइन की तर्ज पर जनपद में त्वरित समाधान ऐप के जरिए फरियादी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। शनिवार को जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने रेपिड सॉल्यूशन टीम ऐप को लांच करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आरएसटी के लिए पौड़ी जनपद को पायलट प्रोग्राम के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से गठित त्वरित समाधन दल (रेपिड सॉल्यूशन टीम) का गठन किया गया। जिससे आमजन की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित गति से समाधान किए जाने के लिए आरएसटी को पौड़ी जनपद में एक माह के लिए पायलट प्रोग्राम के रूप में शुरु किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं से जुड़े इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। कहा कि आरएसटी ऐप को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए इसमें विभिन्न पहलुओं को शामिल किए जाने की जरूरत है। ताकि शिकायतकर्ता, आरएसटी व विभागीय अधिकारियों के बीच शिकायतों के त्वरित निस्तारण को एक बेहतर सॉफ्टवेयर ढांचा तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की तर्ज पर जिलास्तर पर आम जनमानस को अपनी समस्या व शिकायतों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने के लिए इस ऐप का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो शिकायतें रात्रि चौपाल व सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई हैं, उन्हें भी इसमें शामिल करते हुए उनका भी निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी विशाल शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed