फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   District Administration Acts on Jan Chaupal Grievances; Solutions Underway

Pauri News: जनचौपाल की शिकायतों पर जिला प्रशासन का एक्शन, समाधान शुरू

Sun, 05 Jul 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
District Administration Acts on Jan Chaupal Grievances; Solutions Underway
- पेयजल, सड़क, बिजली, जल निकासी और गैस सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में तेजी
विज्ञापन

-डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- शंकरपुर इंटर कॉलेज में पेयजल कनेक्शन बहाल, मोटर मार्ग पर समलीकरण कार्य शुरू
पौड़ी। विकासखंड रिखणीखाल व नैनीडांडा के जनचौपालों में उठी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। पेयजल, सड़क, बिजली, जल निकासी और गैस जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत दी गई है।


शंकरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में पेयजल कनेक्शन बहाल कर दिया गया है। साथ ही शंकरपुर-गौला बखरोटी-कमेडा बसेड़ी मोटर मार्ग पर समलीकरण कार्य शुरू कर यातायात सुगम बनाया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए पोल और लाइन बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मैंदणी क्षेत्र में वर्षों से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की गई है। संगलिया क्षेत्र के जडाऊखांद में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नालियों और स्क्रपरों की सफाई के साथ कच्ची नाली का निर्माण कराया गया है। नैनीडांडा में जल निगम के अवर अभियंता को नियमित रूप से क्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मैंदणी और संगलिया में ओपन जिम स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुस्याखांद में हर घर नल योजना के अधूरे कार्य पूरे कराए जा रहे हैं और थवाड़ा-चैवाड़ा पंपिंग योजना की लीकेज दूर कर जलापूर्ति सुचारु की जा रही है। भौन क्षेत्र में गैस एजेंसी का उपकार्यालय भी अगले एक सप्ताह के भीतर शुरू होने की तैयारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि जनचौपालों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed