फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Discussion on new education policy, suggestions will be sent to the government

नई शिक्षा नीति पर चर्चा, शासन को भेजे जाएंगे सुझाव

Sun, 04 Apr 2021 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Discussion on new education policy, suggestions will be sent to the government
श्रीकोट में राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते वन मंत्री डॉ. - फोटो : SHRINAGAR
राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से पहुंचे शिक्षकों ने मंत्री के साथ नई शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा के बाद सुझाव और जानकारी साझा की। इस मौके पर छात्रों को शिक्षा के बाद बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में शिक्षकों की भूमिका पर भी विचार किया गया। जिसके बाद सुझाव शासन को भेजे गए।
विज्ञापन

रविवार को सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में राजकीय माध्यमिक शिक्षक का मंडलीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति में फाउंडेशन स्टेज के तहत छात्रों को भाषा कौशल और शिक्षण का ज्ञान दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों के लिए नई शिक्षा नीति को महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया। पूर्व राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने प्रदेश में एक बोर्ड और शिक्षकों व सरकारी विभागों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाए जाने का सुझाव रखा। वहीं राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत ने कहा कि संघ का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। उन्होंने कहा कि कार्य दिवसों पर कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। राजपूत ने बताया कि गढ़वाल के सात और कुंमाऊ मंडल के चार जनपदों में संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के 95 ब्लाकों में से 44 में कार्यकारिणी गठित की गई है। अब तक 3300 शिक्षकों में 1577 शिक्षकों ने पांच गरीब बच्चों को गोद लेकर संघ की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक रामचंद्र भट्ट, हरीशचंद्र खर्कवाल, गिरीश प्रसाद कोटियाल, निर्मला पंत, वीरपाल सिंह रावत, डा. शिवानी राणा, मीना पांडे। आमप्रकाश नौटियाल, ठाकुर सिंह चौहान, भुवनेश्वरी नेगी, नंद किशोर हटवाल, हेमलता नौटियाल, रामचंद्र प्रजापति, कुंवर सिंह रावत, रवींद्र सिंह फरस्वाण, उर्मिला काला, गिरीश मैठाणी, जगदंबा डोभाल, कृष्णा आर्य, सुशील उर्मयाल, चंदन सिंह अधिकारी, नीरज कुमार ओझा, प्रताप सिंह यादव, ठाकुर सिंह चौहान व भगवंत सिंह चौधरी सहित प्रदेश के 13 जनपदों के 200 शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed