फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Devprayag: 335 names removed from the voter list.

देवप्रयाग : मतदाता सूची से 335 नाम हटे

Sat, 04 Jul 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 04 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Devprayag: 335 names removed from the voter list.
सुपरवाइजर व राजस्व निरीक्षक ने बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। नगर पालिका देवप्रयाग में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के तहत कुल 335 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सुपरवाइजर और राजस्व निरीक्षक कैलाश सिंह ने यह जानकारी साझा की। बैठक में उन्होंने बताया कि इन नामों को हटाए जाने के मुख्य कारणों में मतदाताओं का स्थायी रूप से अन्यत्र शिफ्ट हो जाना, मृत्यु होना या फिर उनका लंबे समय से अनुपस्थित होना शामिल है।

वार्डवार आंकड़ों की जानकारी देते हुए सुपरवाइजर व राजस्व निरीक्षक ने बताया कि कुल कटे नामों में से वार्ड संख्या एक और तीन से सर्वाधिक 276 लोगों के नाम मतदाता सूची से अलग किए गए हैं। वार्ड संख्या दो और चार से 59 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन ध्यानी और कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह ने पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। बैठक में बीएलओ दीप माला, सुमति देवी, आशा कार्यकर्ता रुचि ध्यानी तथा विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed