फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Devotees gathered in Maa Nanda-Pati fair

उत्साह, उमंग व रोमांच के साथ संपन्न हुआ नंदा-पाती मेला

Fri, 06 Sep 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Maa Nanda-Pati fair
पाबौ। राठ क्षेत्र स्थित ढाईज्यूली पट्टी के बगेली गांव में 13 वर्ष बाद मां नंदा-पाती मेले का आयोजन किया गया। पट्टी के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने मां नंदा की पूजा-अर्चना, रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन, मंडाण व भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

मेले में आराध्य कुलदेवी मां नंदा की पूजा-अर्चना और ध्वज चढ़ाए जाने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। बीती रात्रि को भक्तों ने जागरण कर भजन-कीर्तन गाए। भक्त रातभर मां नंदा के जयकारे लगाते रहे। मंडाण में मां नंदा सहित अन्य देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। शुक्रवार को बगेली गांव में मां नंदा के प्रतीक ध्वज को खड़ा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के रोमांच और भक्ति का अलौकिक स्वरूप देखने को मिला। ग्रामीणों ने मां नंदा से गांव, क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। मेले का भंडारे के साथ समापन हुआ। मेले में त्रिपालीसैंण, किरसाल, सुनारगांव, तलगांव, कोकली, सलोनगांव, मजरा महादेव, चौरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर आयोजक जगत सिंह, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, ज्ञान सिंह, फते सिंह, दयाल सिंह, पंचम सिंह, गुलाब सिंह, राम सिंह, दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, नारायण सिंह, डब्बल सिंह, सोबन सिंह व मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed