फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Development and conservation of biodiversity is essential'

‘जैव विविधता का विकास और संरक्षण जरूरी’

Fri, 04 Mar 2022 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
'Development and conservation of biodiversity is essential'
विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी मंजाकोट में विश्व वन्य जीव दिवस और स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धरती पर जीवन के लिए जैव विविधता का विकास और संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कलम सिंह पंवार, कार्यक्रम संचालक अशोक कुमार बडोनी व भूगोल प्रवक्ता मदन मोहन रावत ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और क्रिया कलापों के कारण जीव जंतुओं व वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं। देश में 900 से भी अधिक दुर्लभ प्रजातियां खतरे में हैं। इनके संरक्षण के लिए विश्व वन्यजीव दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। साथ ही कक्षा-6 से 12 तक के छात्र छात्राओं को वेलनेस एंबेसडर नियुक्त किया गया। इसमें किशन सिंह, सपना, अभिनव, दीक्षा, सिमरन, सेजल, प्रभाकर भट्ट, आरती, आशीष जोशी, संध्या, शिवानी, नीरज व विद्यालय के शिक्षक सुभाष मलासी तथा पुष्पा चौहान शामिल हैं। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह रमोला, मुन्नी रावत, मनीष चमोली, मनोज उनियाल, धीरेेद्र सिंह भंडारी, विरेंद्र सिंह भंडारी, प्रमोद तिवाडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed