फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dev Doli took bath in Sangam

Pauri News: देव डोलियों ने संगम में किया स्नान, द्वार पर लगाई जौ की बाली

Wed, 14 Feb 2024 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 14 Feb 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Dev Doli took bath in Sangam
देवप्रयाग संगम में बसंती पंचमी के मौके पर स्नान करने के लिए लगी लोगो की भीड़ ----- संवाद
फोटो
विज्ञापन

गढ़वालभर में मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व, स्कूलों में हुई मां सरस्वती की पूजा
बालिकाओं के काम-नाक छेदे, मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी

गढ़वाल। वसंत पंचमी का पर्व गढ़वालभर में मनाया गया। संगम स्थल पर जहां गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं संगम पर विभिन्न क्षेत्रों से डोलियां पहुंचीं और स्नान भी किया। इस दौरान लाेगों ने अपने घरों के मुख्य द्वार पर जौ की बाली लगाई। कई बालिकाओं के कान-नाक भी छेदे गए। विभिन्न स्कूलों में सरस्वती पूजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन होते रहे।
देवप्रयाग। यहां तड़के ही लोगों का देवप्रयाग पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान सपेरा समुदाय के लोगो ने बीन व ढोलक के साथ मां गंगा व भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा की। पौड़ी के सलाण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने डौर थाली में देवी देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद कई स्थानों से देव डोलियां और देव निशाण यहां पहुंचे और गंगा में स्नान किया। इस दौरान भगवान रघुनाथ की चल मूर्ति और प्राचीन छतरी भी श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए रखी गई।
विज्ञापन

श्रीनगर। देवस्थली पीजी काॅलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंस एंड सिसर्च श्रीकोट में छात्रों ने कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कालेज की डायरेक्टर डाॅ. नीलम बमोला थपलियाल, डाॅ. प्रतिभा भट्ट, प्रो. हर्ष गोस्वामी, प्रो. सोनी दानू, साक्षी, महक, अंजलि, दीक्षा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु व हाईस्कूल विद्या मंदिर श्रीनगर परिसर व सरस्वती शिशु एवं इंटर कॉलेज विद्या मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के प्रधानाचार्य मुकेश मैठाणी मौजूद रहे। इधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत बौद्धिक प्रमुख जसपाल खत्री, आरएसएस के जिला प्रचार मिथिलेश व प्रधानाचार्य भीमराज बिष्ट ने विद्यार्थियों को इस दिन की विशेषता बताई। मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, चिकित्सा सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय विक्रम और एनएमओ यूनिट के अध्यक्ष डॉ. कैलाश गैरोला आदि मौजूद रहे।


पुरसाड़ी में कैदियों के साथ मनाया गया जेल दिवस
गोपेश्वर। वसंत पंचमी पर्व पर पुरसाड़ी में स्थित जिला कारागार में जेल दिवस मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की सचिव सिमरनजीत कौर ने जेल दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान कारागार में बंदियों के बीच कैरम, शतरंज, वॉलीबाल, क्रिकेट प्रतियोगिताएं कराई गईं। कैदियों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बंदियों को विधिक संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य प्रधान बंदीरक्षक अनिल सिंह, जसवंत सिंह, अशोक, प्रेमानंद, नीरज, रविंद्र, सुंदर आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक सती ने किया। इधर, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत, व्यवस्थापक शांति प्रसाद भट्ट और अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मैठाणी की मौजूदगी में हवन हुआ। गोपीनाथ मंदिर के साथ ही बटलेश्वर, सकलेश्वर आदि मंदिरों में लोगों ने पूजा की।

भगवान राम की मूर्ति स्थापित की कर्णप्रयाग/गौचर/नारायणबगड़/आदिबदरी/गैरसैंण/थराली/देवाल/। कर्णप्रयाग के शिशु मंदिर में विद्यारंभ संस्कार अखंड रामायण के साथ शुरू हुआ। वहीं किसानों ने खेतों में हल जोत की प्रक्रिया शुरू की। आदिबदरी में लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की। आदिबदरी मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं गौचर के शैल भैरव मंदिर, पनाई शिवालय, हवाई पट्टी व भट्टनगर कालिंका मंदिर, तथा रावल देवता मंदिर में भक्तों ने पूजा की। सरस्वती शिशु मंदिर व विद्यामंदिर इंटर कालेज में हवन, पूजा पाठ के साथ सरस्वती का पूजन किया गया। नारायणबगड़ में ग्राम डुंग्री में गांव के वयोवृद्ध श्यामसिंह भंडारी ने नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित कराई। थराली, देवाल में वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया।

-----------------------------------------------------------------------------

कमलेश्वर महादेव मंदिर में घृतकमल अनुष्ठान आज
श्रीनगर। सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में घृतकमल अनुष्ठान आज बृहस्पतिवार को होगा। इस दौरान शिवलिंग का घी से लेपन किया जाता है और भगवान भोलेनाथ को 52 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। रात में ही भंडारे का आयोजन भी होता है। सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि घृत कमल पूजा 15 फरवरी माघ को शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि दिन को होनी निश्चित हुई है। कहा कि कि पूरे भारत वर्ष में केवल उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में ही इस घृत कमल का अनुष्ठान किया जाता है। मंदिर के महंत इस दौरान दिगंबर अवस्था में मंदिर की लोट परिक्रमा करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed