फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Deputy Ranger injured in bus and bike collision

बस और बाइक की भिड़ंत में डिप्टी रेंजर घायल

Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy Ranger injured in bus and bike collision
पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर बस और बाइक की भिड़ंत में वन विभाग के डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा के माध्यम से बेस चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया है। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब तीन बजे सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी के डिप्टी रेंजर हरीशचंद्र घिल्डियाल पौड़ी से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर राधा बल्लभपुरम के पास सामने से आ रही बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटनास्थल से गुजर रहे युवा प्रदीप नेगी ने पौड़ी व श्रीनगर पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। साथ ही 108 सेवा को भी घटना के बारे में बताया। सूचना पर कोतवाली पौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। श्रीनगर कोतवाली पुलिस के सहयोग से घायल को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती करवाया गया। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई महेश रावत ने बताया कि बेस चिकित्सालय श्रीनगर में उपचार के बाद घायल को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। एसएसआई रावत ने लोगों से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed