{"_id":"60f99fe98ebc3e6d0d2e7dcf","slug":"deputy-ranger-dies-after-falling-from-scooty-shrinagar-news-drn3852435115","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से गिरकर डिप्टी रेंजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी से गिरकर डिप्टी रेंजर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट मांग कर घर लौट रहे नागदेव रेंज के डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह (58) की चलती स्कूटी से गिरने से मौत हो गई। वहीं मानवता को शर्मसार करते हुए स्कूटी सवार सुमेर सिंह को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी चालक तेज गति से वाहन चला रहा था।
डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह का आवास न्यू विकास कॉलोनी श्रीनगर में है। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे ड्यूटी से लौटते हुए उन्होंने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट मांगी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप मालढैया में स्कूटी चालक संतुलन खो बैठा और सुमेर सिंह उछल कर सड़क पर जा गिरे। गिरते समय उनका सिर सड़क से टकरा गया और खून निकलने लगा। सुमेर के वाहन से गिरते ही दुपहिया चालक रुकने के बजाय घटना स्थल से भाग निकला।
इसी दौरान घटना स्थल से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल सुमेर सिंह को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भिजवाया। लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क का गड्ढा हो सकता है वजह
जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, उससे लगभग 15 फीट पहले राजमार्ग पर गड्ढा है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ज्यादा स्पीड होने से स्कूटी चालक नियंत्रण खो बैठा। इसी वजह से असंतुलित होकर सुमेर सिंह नीचे गिर गए होंगे।
हालांकि पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मालढैया में गिरे हुए मलबे को पहले ही हटाया जा चुका है। जहां पर दुर्घटना हुई है, वहां सड़क काफी चौड़ी है। जहां पर सुमेर सिंह गिरे मिले वह स्थान गड्ढे से काफी आगे है। इधर, कोतवाली के एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि स्कूटी चालक की तलाश की जा रही है। चालक के पकड़े जाने पर दुर्घटना की वजह पता चल पाएगी।