फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Depressed woman hangs her life from the fan

डिप्रेशन से ग्रस्त युवती ने पंखे से लटक कर दी जान

Fri, 03 Jul 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Depressed woman hangs her life from the fan
वेद गांव की 21 वर्षीय युवती ने पंखे से लटककर जान दे दी। उसने एक डायरी में ढाई पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने डिप्रेशन की बात कहकर दुनिया से जाने की बात कही। मृतका के पिता राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के समीप चाय की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को ग्राम प्रधान वेदगांव हरीश उनियाल ने कोतवाली पुलिस को उनके गांव मेें एक लड़की की आत्महत्या की सूचना दी। इस पर एसएसआई विनय कुमार और एसआई अजय भट्ट घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक परिजन शव को पंखे से उतार चुके थे। एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि मृतका कंचन पुत्री वीरेंद्र लाल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसने छत के पंखे पर चुन्नी बांधकर खुदकुशी कर ली। मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें कंचन ने ढाई पन्ने में डिप्रेशन की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है। उनसे नोट में लिखा कि मैं करियर बनाना चाहती थी लेकिन अब डिप्रेशन में हूं। मैं अपनी बोरिंग लाइफ और नहीं जी सकती।
विज्ञापन

हिंवल नदी में कूदी महिला, मौत
कोटद्वार। जाखणीखाल तहसील के पट्टी मल्ला ढांगू के अंतर्गत ग्राम कूंतणी निवासी एक महिला ने हिंवल नदी में कूदकर जान दे दी। राजस्व पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी सर्किल मल्ला ढांगू एक के राजस्व उप निरीक्षक प्रीतम सिंह के अनुसार ग्राम कूंतणी निवासी मनोहर लाल ने सूचना दी कि उनकी पुत्रवधू मधु देवी (25) पत्नी सुशील कुमार हिंवल नदी में कूद गई है। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मृतका पति के साथ चंडीगढ़ में रह रही थी और फरवरी में अपने ससुराल आई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed