फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration of students in Registrar's office

Pauri News: कुलसचिव कार्यालय में छात्रों का प्रदर्शन

Fri, 26 Apr 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 26 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of students in Registrar's office
गढ़वाल विवि में कुलसचिव कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ता व अन्यछ
फोटो
विज्ञापन

कहा, कंप्यूटर साइंस विभाग में कंप्यूटर है खराब, पर्याप्त फर्नीचर भी नहीं

विवि प्रशासन नहीं कर रहा समस्याओं का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीएससी कंप्यूटर साइंस विभाग में कंप्यूटर खराब होने, पर्याप्त फर्नीचर न होने समेत कई समस्याओं को लेकर छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना किया। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से वह समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं लेकिन विवि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

शुक्रवार को पूर्व छात्रसंघ महासचिव सम्राट सिंह राणा, छात्र प्रतिनिधि आकाश रतूड़ी, नीरज पंचोली के नेतृत्व में छात्र कुलसचिव कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि बीएससी कंप्यूटर साइंस विभाग में केवल छह कंप्यूटर सुचारु हैं बाकी सभी बंद पड़े हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। उन्होंने विभाग को उच्च गुणवत्ता के 50 नए कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि पूर्व में भी इस मांग को विवि के समक्ष रखा गया लेकिन स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा कि विभाग में छात्रों को बैठने के लिए उपयुक्त मात्रा में फर्नीचर उपलब्ध कराने, विभाग में दो प्रोजेक्टर, एक प्रिंटर, दो व्हाइट बोर्ड उपलब्ध कराने की मांग भी की। छात्रों की मांग पर प्रभारी कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में केशव गुसाईं, साहिल कराशी, पंकज, शुभम, कनक, ऋषभ नेगी, सिया राणा और आकांक्षा रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed