{"_id":"61d6f5311a361152df670727","slug":"demolition-of-depot-buildings-started-for-parking-construction-shrinagar-news-drn400904341","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग निर्माण के लिए डिपो के भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग निर्माण के लिए डिपो के भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर मे उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) बस अड्डे की भूमि में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग निर्माण के लिए पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू हो गया है। साथ ही भक्तियाना में रोडवेज की खाली भूमि पर डिपो का काम चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जब तक पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण होता है, तब तक डिपो का संचालन भक्तियाना से ही होगा।
नगर निगम क्षेत्र में स्थित रोडवेज डिपो/स्टेेशन की भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए शासन ने 4.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके लिए डिपो के पुराने भवनों को तोड़ा जाना है। पार्किंग के भूतल में रोडवेज बस अड्डा और प्रथम तल में कार पार्किंग की योजना है।
डिपो के भवनों को तोड़े जाने की वजह से डिपो संचालन में दिक्कत आ रही थी। इसे देखते हुए गत वर्ष 29 दिसंबर को रोडवेज के डिवीजनल मैनेजर संजय गुप्ता ने प्रशासन और कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी (ग्रामीण निर्माण विभाग) के इंजीनियरों के साथ डिपो और भक्तियाना में स्थित रोडवेज की भूमि का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार से आरडब्लूडी ने डिपो के भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य शुरू कर दिया है। पहले दिन जेसीबी से शौचालय और स्टोर तोड़े गए। आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि भक्तियाना में भूमि का समतलीकरण कर दिया गया है। साथ ही फिलहाल जरूरत के अनुसार डिपो कार्यालय की अस्थायी व्यवस्था भी की जा रही है।