प्रभारी प्रधानाध्यापिका का निलंबन वापस लेने की मांग
सार
ब्लॉक थलीसैण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के निलंबन को ग्रामीणों और एसएमसी ने वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि छात्रहित में एक सप्ताह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका का निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैण परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि उप शिक्षा अधिकारी थलीसैण की जांच रिपोर्ट आने के बाद समस्त तथ्यों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन