{"_id":"67a39ef92dfd8ddb8f0ed6dd","slug":"demand-to-get-rid-of-the-terror-of-guldar-pauri-news-c-5-1-gkp1010-612290-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कफोलस्यूं पटटी के ग्राम पल्ली में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार दिन में ही गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।ग्राम पल्ली के प्रशासक जयवीर रावत ने ग्रामीणों के साथ नागदेव पौड़ी रेंज के वनक्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इन दिनों गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों को कई बार दो गुलदार एक साथ दिखाई दे रहे हैं। गुलदार यहां कई मवेशियों को निवाला भी बना चुका है। शाम होते ही कई बार गुलदार गांव में आ जा रहा है।
जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बताया कि गुलदार के आतंक से ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वनक्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।