{"_id":"5ecc17e58ebc3e904914b4c2","slug":"demand-shrinagar-news-jmu2106988156","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने फेक न्यूज पर डीजीपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने फेक न्यूज पर डीजीपी से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को पत्र लिखकर सोशल मीडिया में वायरल फेक न्यूज मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। रैना के अनुसार सोशल मीडिया पर 19 मई 2020 को उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताते हुए कहा गया कि अफगान तालिबान भारत में आने की न सोचे नहीं तो हम उनकी जिंदगी कश्मीर के मुस्लिमों से भी बदतर कर देंगे। भारतीय सेना अफगान तालिबान को ताबूतों में भरकर वापिस अफगानिस्तान भेज देगी।
रैना का दावा है कि फेजबुक पेज को चलाने वाले को यह पता तक नहीं हैं कि वह राष्ट्रीय प्रवक्ता नहीं भाजपा के जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष हैं। पूरी स्टोरी कल्पना पर आधारित है और उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सोची समझी साजिश के तहत यह सब किया गया है और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है। पोस्ट में उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसे में इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज हो और साइबर क्राइम जांच एजेंसी से पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।