{"_id":"6a03109dfc096b6232071ecf","slug":"demand-for-reconsideration-of-tet-eligibility-order-pauri-news-c-51-1-pri1002-114282-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: टीईटी पात्रता के आदेश पर पुनर्विचार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: टीईटी पात्रता के आदेश पर पुनर्विचार की मांग
Tue, 12 May 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 12 May 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के आह्वान पर शिक्षकों ने उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध व विभिन्न मांगों को लेकर बीईओ के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी ने कहा कि शीर्ष अदालत ने प्रारंभिक शिक्षकों को सेवा में बने रहने व पदोन्नति के लिए 55 वर्ष तक अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आदेश दिया था जिससे प्रदेश के करीब 15 से 30 हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। इस मौके पर विपिन चंद्र, प्रताप सिंह, मनमोहन सिंह, कमल उप्रेती, रश्मि बिष्ट, कुलदीप सिंह, रजनीश अण्थवाल, कमल रावत आदि मौजूद रहे। संवाद