फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for posting of permanent SDM and Tehsildar in Thalisain

थलीसैण में स्थायी एसडीएम व तहसीलदार की तैनाती की मांग

Wed, 21 Sep 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की थलीसैण इकाई ने तहसील में स्थायी एसडीएम व तहसीलदार की तैनाती की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।डीएम ने छात्रों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Demand for posting of permanent SDM and Tehsildar in Thalisain

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की थलीसैण इकाई ने तहसील में स्थायी एसडीएम व तहसीलदार की तैनाती की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि तहसील में अधिकारियों के न होने से ग्रामीणों की जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में एनसीसी यूनिट खोलने की मांग भी की।
विज्ञापन

अभाविप के सह विभाग संयोजक अजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि तहसील थलीसैण लंबे समय से प्रभारी एसडीएम व तहसीलदार के भरोसे चल रही है जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता है। थलीसैण का प्रभार एसडीएम श्रीनगर को सौंपा गया है जिससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान को लेकर श्रीनगर जाना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र में एनसीसी की एक यूनिट खोलने, खेल मैदान बनाने, पीजी कालेज थलीसैण के छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा, एमएससी व बीएड पाठ्यक्रम के संचालन की मांग भी की। डीएम ने छात्रों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर मंत्री जगमोहन सिंह, कॉलेज मंत्री पूरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवांग धस्माना और सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed