फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for investigation of highway widening work in Srinagar

श्रीनगर में हाईवे चौड़ीकरण के कार्य जांच की मांग

Mon, 27 Sep 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of highway widening work in Srinagar
आरटीआई एक्टिविस्ट संतोष ममगाई ने बदरीनाथ हाईवे के श्रीनगर मेें चौड़ीकरण की जांच की मांग करते हुए मंडलायुक्त गढ़वाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने राजमार्ग के मानकों के अनुरूप सड़क की चौड़ाई को अधिकतम करने, पानी की निकासी व फुटपाथ बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग भी की। ममगाईं ने कहा कि श्रीनगर में राजमार्ग पहले की अपेक्षा संकरा हो गया है। राजमार्ग के दोनों ओर ढकी नालियों का निर्माण होना था। कई जगह एक ओर ही ढकी नालियों का निर्माण हुआ है। वहीं कुछ स्थानों में नाली नहीं बनाई गई हैं। 69 व्यक्तियों को नोटिस देने के बाद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। कार्यदायी संस्था ने 12 मीटर से बाहर उगे सालों पुराने पेड़ काट दिए हैं जबकि उनको काटने का कोई औचित्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed