फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for implementation of group insurance scheme

Pauri News: समूह बीमा योजना लागू करने की मांग

Sat, 04 Jul 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 04 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of group insurance scheme
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि में कार्यरत कर्मचारियों के दिवंगत होने की स्थिति में उनके परिवारों और आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में समूह बीमा योजना लागू करने की मांग उठी है। इस संबंध में विवि के तकनीकी सहायक मनोज नेगी ने विवि कुलपति को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में विवि के राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से आच्छादित पांच कर्मचारी सेवा के दौरान दिवंगत हो चुके हैं। ऐसे मामलों में उनके परिवारों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के आश्रितों को पुरानी पेंशन योजना की तरह पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिलता तथा एनपीएस कोष से मिलने वाली पेंशन भी काफी कम होती है। वर्तमान समूह बीमा योजना के तहत मिलने वाली बीमा राशि भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा दिवंगत कर्मचारी के बच्चों को रोजगार मिलने तक कम से कम 12वीं कक्षा तक शिक्षा सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed