फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for extension of registration date for admission

प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाने की मांग

Mon, 13 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for extension of registration date for admission
जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत के नेतृत्व में जय हो के सदस्यों ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव से वार्ता की। उन्होंने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि समाप्त हो गई है। उत्तराखंड बोर्ड सहित अन्य बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की अंक तालिका एवं अन्य दस्तावेज छात्रों को उपलब्ध नहीं हुए हैं। इस वजह से कई छात्र आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं इसलिए पंजीकरण की अंतिम तिथि विस्तारित की जाए। वार्ता में सुधांशु थपलियाल, कैवल्य जखमोला, अमित बुटोला, पुनीत अग्रवाल, हिमांशु, पीयूष, मोहित, पुलकित, आकाश, देव, चिराग व शुभम पुंडीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed