फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Delivery, operation related problems will be overcome

डिलीवरी, आपरेशन संबंधी दिक्कतें होंगी दूर

Thu, 21 May 2020 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Delivery, operation related problems will be overcome
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के साथ ही हड्डी रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है। खास तौर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से डिलीवरी और आपरेशन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।
विज्ञापन

चमोली, पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले के अस्पतालों से छोटे बड़े डिलीवरी केस सीधे इसी कॉलेज के लिए रेफर किए जाते हैं, ऐसे में यहां ओपीडी और आपरेशन की दिक्कत से निजात मिल गई है। यहां एक साल पूर्व पौड़ी अस्पताल से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को संबद्ध किया गया था। मार्च माह के अंत में एचओडी ने उनकी संविदा आगे नहीं बढ़ाई। ऐसे में यहां एसोसिएट प्रो. नवज्योति वोरा और संबद्ध डॉक्टर रूपल ही शेष रह गए थे। उन पर काम का दवाब बढ़ गया था। अब यहां डॉ. निर्मला भंडारी ने ज्वाइनिंग दी है। उधर, हड्डी रोग विभाग में भी सहायक प्रो. मानवेन्द्र रावत ने ज्वाइन किया है। विभाग में एचओडी प्रो. दया कृष्ण टम्टा और 2 सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर पूर्व से कार्यरत हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि स्त्री रोग विभाग में 3 और हड्डी रोग विभाग में 4 विशेषज्ञ डॉक्टर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed