{"_id":"16c8c60c5c4781bad326b3a56eb1bbb2","slug":"dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून का युवक दुगड्डा में मिला नशे में धुत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून का युवक दुगड्डा में मिला नशे में धुत्त
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून के अंबीवाला क्षेत्र का एक युवक भागकर दुगड्डा आ गया। यहां उसने इतनी शराब पी कि वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ गया। सूचना पर पुलिस उसे चौकी में ले गई।
पुलिसि से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के वक्त हनुमान मंदिर के पास नाली में एक युवक के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। वह नशे में धुत्त होकर बेहोश हो रखा है।
विज्ञापन
युवक के पास नौ हजार रुपये और वोटर आईडी भी मिली। आईडी के आधार पर देहरादून पुलिस से संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी गई।
होश में आने पर युवक ने अपना नाम प्रवीन रावत (27) पुत्र सते सिंह बताया। कहा कि वह घर से 15 हजार रुपये चोरी करके दोस्त के साथ बाइक से यहां पहुंचा।
यहां उन्होंने शराब पी। शराब पीने के बाद उसे पता नहीं चला।
पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर उसे घर के लिये रवाना कर दिया। शनिवार शाम तक उसके पिता के दुगड्डा आने पर पैसे उन्हें सौंप दिए।