फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dehradun and Sports College dominated in Badminton

बैडमिंटन में देहरादून और स्पोर्ट्स कालेज का रहा दबदबा

Tue, 03 Sep 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dehradun and Sports College dominated in Badminton
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला देहरादून व स्पोर्ट्स कालेज देहरादून का दबदबा रहा। देहरादून ने अंडर-14 बालिका वर्ग व अंडर-19 बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। स्पोर्ट्स कालेज की टीम बालक वर्ग अंडर-14 व 17 में चैंपियन बनी।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के इंडोर स्टेडियम में अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला जिला पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा के बीच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 2-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में देहरादून ने पौड़ी को 2-0 से हरा मुकाबला अपने नाम किया। अंडर-14 बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने बोगेश्वर, पिथौरागढ़ ने हरिद्वार, देहरादून ने टिहरी, ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी, स्पोर्ट्स कालेज ने नैनीताल व पिथौरागढ़ ने चंपावत को पराजित किया। मुकाबले के पहले सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को 2-1 और दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कालेज ने पिथौरागढ़ को 2-1 पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज ने ऊधमसिंह नगर को 2-0 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी ने रुद्रप्रयाग, हरिद्वार ने टिहरी, पिथौरागढ़ ने पौड़ी, चंपावत ने हरिद्वार, देहरादून ने नैनीताल को मात दी। पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कालेज ने पिथौरागढ़ और दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने चंपावत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में देहरादून स्पोर्ट्स कालेज को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बना। अंडर-17 बालक वर्ग में चंपावत ने ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार ने पौड़ी, बागेश्वर ने रुद्रप्रयाग, चमोली ने टिहरी, देहरादून ने चंपावत, नैनीताल ने हरिद्वार, स्पोर्ट्स कालेज ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ ने चमोली को शिकत दी। मुकाबले का पहला सेमीफाइनल देहरादून व नैनीताल के बीच हुआ। इसमें देहरादून ने नैनीताल को और दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज ने पिथौरागढ़ को मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बना। जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी, उप-क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, जिला सह समन्वयक राजेंद्र सिंह रावत, प्रेम प्रकाश गरजौला, मनीष जोशी, मानस शाह, विक्रम कठैत, हीरा बिष्ट, प्रेम रावत, रवि रावत, अनूप रावत, रचित चौहान, उमा रौथाण, रचिता सिरस्वाल, सीमा पुनेरा, रीना बागड़ी, बबीता रावत, मालिनी पंचवाल प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। इस अवसर पर आयोजक सुमंत सिंह नेगी, श्रीचंद रावत, मदन भंडारी, बीरेंद्र जदली, प्रमोद नेगी, कमल रावत, जगमोहन बिष्ट, अनिल डिमरी, रवि पंचवाल, मनोज जोशी, सुभाष बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed