फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Daughter-in-law murdered mother-in-law along with her lover

Pauri News: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी सास की हत्या

Tue, 14 Jan 2025 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law murdered mother-in-law along with her lover
थलीसैंण। थलीसैंण निवासी बुजुर्ग महिला की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या की है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र थलीसैंण में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही थी। बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट से वार किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा था। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि रविवार की दोपहर को एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। महिला के भांजों ने बताया कि उनकी मामी का शव घर में पड़ा है। घटना रविवार तड़के तीन बजे की है। जिसकी हत्या की आशंका है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया था। बताया कि नगर पंचायत थलीसैंण के वार्ड-दो की निवासी बुजुर्ग सुरेशी देवी (55) पत्नी स्व. भक्त लाल की हत्या उनकी बहू अंजलि देवी और उसके प्रेमी थलीसैंण के वार्ड चार निवासी दीपक कुमार ने मिलकर की है। बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।
विज्ञापन


------



जन्मदिन पर मिलने पर पहुंचा था प्रेमी



पुलिस ने अनुसार घटना वाली रात को बुजुर्ग महिला की बहू का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए प्रेमी उससे घर मिलने आया था। इस दौरान सास सुरेशी देवी ने दीपक को बहू के कमरे से बाहर निकलते देखा था। इसके बाद सास ने जोर से चिलाना शुरू कर दिया था। बाद दोनों ने मिलकर पहले महिला का मुंह व गला दबाया और उसके बाद ईंट से सिर वार कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस पूछताछ में दोनों पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस की सख्ती से सामने टूट गए और जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक राजस्व विभाग में है सेवारत

आरोपी दीपक कुमार थलीसैंण में तहसील में संविदा पर नौकरी करता है। घटना के वक्त उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। अंजलि के दो बच्चे हैं, जबकि उसके प्रेमी का एक बच्चा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंजलि का पति हरिद्वार में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed