फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dasaratha-Kaikeyi dialogue made emotional

दशरथ-कै केयी संवाद ने किया भावुक

Mon, 11 Oct 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dasaratha-Kaikeyi dialogue made emotional
जिले में रामलीला मंचन के चौथे दिन कोपभवन में राजा दशरथ व कैकेयी का संवाद दर्शकों को भावुक कर गया। मंचन से पूर्व रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों, स्वयं सेवियों ने समिति के वयोवृद्घ संरक्षक महिताब सिंह रावत की पत्नी दमयंती देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में रामलीला के 121वें मंचन के चौथे दिन सबसे पहले भगवान श्रीराम की वंदना की गई। इस दौरान राजा दशरथ व सुमंत के बीच संवाद दर्शकों को अभिभूत कर गया। सुमंत-मंथरा संवाद, कैकेयी-मंथरा संवाद के बाद कैकेयीकोपभवन में चली गई। जहां कैकेयी श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास व भरत को राजगद्दी दिए जाने का हठ करने लगी। कैकेयी को मनाने राजा दशरथ कोपभवन पहुंचे। वहां दशरथ व कैकेयी का संवाद दर्शकों को भावुक कर गया। राम-कौशल्या संवाद के साथ रामलीला के चौथे दिन का मंचन संपन्न हुआ। दशरथ का पात्र सुदर्शन बिष्ट ने निभाया। उनके लिए मनोज रावत अंजुल ने पार्श्व गायन किया। कैके यी की भूमिका में जयश्री, मंथरा की भूमिका में काजल के लिए पार्श्व गायन सोनिका गैरोला, कौशल्या की भूमिका में आरती बहुगुणा के लिए पार्श्व गायन कविता ममगाईं ने किया। वंदना भावनृत्य में सुनील रावत ने शानदार प्रस्तुति दी। मंच निर्देशन सुबोध रावत और संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed