फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Damaged trunk poses a danger to children

Pauri News: क्षतिग्रस्त पुश्ता नौनिहालों के लिए बना है खतरा

Thu, 15 Feb 2024 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Damaged trunk poses a danger to children
पाबौ। विकास खंड पाबौ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलगड्डी मल्ली का पुस्ता 2022 में भारी बारिश के चलते टूट गया था। लेकिन आज तक पुश्ता तैयार नहीं हो पाया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह खतरा बना हुआ है। विद्यालय का पुश्ता गिरने की शिकायत ग्राम प्रधान श्वेता देवी ने आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई थी। एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक विभाग द्वारा इसकी कोई सुध नहीं ली गई है। ग्राम प्रधान श्वेता देवी ने बताया कि बीईओ पाबौ को बरसात के समय क्षतिग्रस्त विद्यालय के पुश्ते के संबंध में अवगत कराया जा चुका हैं। उन्होंने जल्द से जल्द विद्यालय के टूटे हुए पुश्ते की मरम्मत किए जाने की मांग की। बीईओ पाबौ अमित चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है और उनके द्वारा दो बार आपदा मद के माध्यम से पुश्ते के निर्माण कार्य को रखा गया था। लेकिन आपदा मद के दायरे में ना आने के कारण प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed