{"_id":"6f5c7afc58bf376a8f62ac013b05241a","slug":"cylinder-will-not-allow-without-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट की स्लेब होने पर ही मिलेगी रसाई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट की स्लेब होने पर ही मिलेगी रसाई गैस
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर क्षेत्र के जाखणी में स्थित भारत गैस एजेंसी का बेतुका फरमान ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
एजेंसी ग्रामीणों को चूल्हा, सिलेंडर की फोटो सीमेंट से बने स्लेब पर खिंचवा कर जमा कराने पर ही गैस देने की बात कह रही है। इस फरमान से ग्रामीण खासे परेशान हैं।
जाखणी स्थित भारत गैस एजेंसी उपभोक्ताओं के गैस बुक पर एक चिट चिपका कर भेज रही है। चिट पर लिखा गया है कि उपभोक्ता चूल्हा, सिलेंडर की फोटो सीमेंट वाली स्लेब पर खिंचवाए।
विज्ञापन
इस फोटो की एक कापी एजेंसी कार्यालय में जमा कराएं। ऐसा न करने पर गैस नहीं मिलेगी। इस एजेंसी से देवप्रयाग के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण विकास कोटियाल ने कहा कि अधिकांश ग्रामीणों के घर कच्चे हैं।
विज्ञापन
जहां सीमेंट की स्लेब नहीं बनी हुई है। गांव में फोटो खींचने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को फोटो खिंचवाने के लिए कीर्तिनगर, श्रीनगर या देवप्रयाग से फोटोग्राफर ले जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों को एजेंसी के इस बेतुके फरमान से आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं भारत एजेंसी का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।