फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cycling increases environmental awareness: CDO

साइकिलिंग से बढ़ता है पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भाव : सीडीओ

Sun, 02 Nov 2025 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cycling increases environmental awareness: CDO
पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग के तत्वावधान में साइकिलिंग रैली का आयोजन किया गया। रैली में 20 प्रतिभागियों ने अनुशासन और साहस का परिचय देते हुए स्वच्छ पर्वतीय प्रदेश, स्वस्थ उत्तराखंड का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित रैली का उद्घाटन सीडीओ गिरीश गुणवंत ने कंडोलिया पार्क में हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग जैसी गतिविधियां न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। हमें इसे संजोने के लिए जनसहभागिता बढ़ानी होगी। साइकिलिंग जैसी पहलें युवाओं को फिट रहने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान रैली कंडोलिया पार्क से प्रारम्भ होकर देवप्रयाग मार्ग होते हुए द्वारीधार तक पहुंची और पुन: कंडोलिया पार्क में समापन हुआ। रास्ते भर प्रतिभागियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद में कई जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। पौड़ी जैसे रमणीय क्षेत्र साइकिलिंग, ट्रैकिंग और साहसिक पर्यटन के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। यदि स्थानीय युवा इस दिशा में आगे आएं तो यह क्षेत्र साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed