फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   cut connection of mobile tower

नगर निगम ने नानक नगर में तीन अवैध मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
cut connection of mobile tower
जम्मू। नगर निगम ने नानक नगर में अवैध रूप से लगाए गए तीन मोबाइल टावरों के कनेक्शन काट दिए हैं। इन दिनों नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। पहले मोबाइल टावर मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इनका जवाब न मिलने पर नगर निगम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई आयुक्त अवनी लवासा निर्देश और सचिव टीना महाजन की देखरेख में हुई। अभियान नानक नगर क्षेत्र में चलाया गया। यहां पर तीन टावरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इसमें एयरटेल के दो और एक जीयो कंपनी का टावर शामिल है। साइट से नियमित आकार की छह और बड़े आकार की दो बैटरी के अलावा एक सीपीयू भी सील किया गया है। दूरसंचार कंपनियों को चेतावनी दी गई थी, कि दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए वे ऐसी गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के बारे में नगर निगम को सूचित करें और उनका सहयोग करें। इससे पहले नगर निगम ने इस संबंध में एक सर्वे कराया था। सर्वे में पाया गया कि शहर में सौ से ज्यादा मोबाइल टावर अवैध रूप से लगाए गए हैं। टावर लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति की आवश्यकता होती है, लेकिन लोगों ने अपनी मनमर्जी से पैसा कमाने के चक्कर में टावर लगा दिए हैं। इससे पर्यावरण पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। पहले भी नगर निगम दर्जनों टावरों को सील कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed