फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CUET-PG required for B.Ed-Med.

बीएड-एमएड के लिए सीयूईटी-पीजी जरुरी

Wed, 25 May 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
CUET-PG required for B.Ed-Med.
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि ने बीएड/एमएड प्रवेश परीक्षा के संबंध स्थिति स्पष्ट कर दी है। विवि के तीनों परिसरों सहित संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में सीयूईटी-पीजी (विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर) के माध्यम से बीएड/एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश होगा।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र 2022-23 से देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूईटी के माध्यम से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश होने हैं, लेकिन कुछ दिन पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के 8 केंद्रीय विवि और गढ़वाल विवि से संबद्ध संस्थानों/महाविद्यालयों को एक साल के लिए सीयूईटी से छूट दे दी। इसके बाद गढ़वाल विवि से एमएड/बीएड करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को शंका थी कि उक्त पाठ्यक्रमों के लिए भी छूट मिल गई है।
विज्ञापन

सीयूईटी के नोडल अधिकारी अनिल नौटियाल के अनुसार, बीएड और एमएड में प्रवेश हेतु सीयूईटी-पीजी परीक्षा होगी। इसमें शामिल हुए बिना विवि के परिसरों एवं संबद्ध संस्थानों/महाविद्यालयों में प्रवेश नहंीं मिलेगा। अभ्यर्थी 18 जून तक सीयूईटी-पीजी के लिए एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) की वेबसाइट में ऑन लाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिक्षण संस्थानों के निदेशकों/प्राचार्यों को पत्र भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed