{"_id":"5c5efcd5bdec224c7f23cb42","slug":"81549728981-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में छात्र के अपहरण की फैली अफवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया में छात्र के अपहरण की फैली अफवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह रुमधार क्षेत्र से एक छात्र के अपहरण की सूचना वायरल हो गई। हालांकि बाद में जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र अपने शिक्षक के साथ गया था।
शनिवार सुबह उक्रांद (युवा) जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने फेसबुक लाइव के माध्यम से सूचना प्रसारित की कि रुमधार क्षेत्र से लाल रंग की कार में एक व्यक्ति ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी हिंडोलाखाल महिपाल रावत ने रुमधार क्षेत्र से हाईवे तक अलर्ट कर दिया। बच्चे के पिता सुंदर लाल ने बताया कि उसका बेटा प्रावि रुमधार में कक्षा चार में पढ़ता है। बच्चा अपने शिक्षक की कार में बैठकर गया था। एसएसपी वाईएस रावत ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। पुलिस ने सहयोग किया है। तहसीलदार अवतार सिंह का कहना है कि साइबर क्राइम के तहत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।