{"_id":"5a1ee9844f1c1bc45b8b9407","slug":"11511975300-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत में एक छात्र की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीबी पंत में एक छात्र की पिटाई
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी के केदार हॉस्टल में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ मारपीट और गाली गलौच का मामला कोतवाली पौड़ी में दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह जीबी इंजीनियरिंग कालेज प्रोडक्शन इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र कर्ण कुकरेती कोतवाली पौड़ी पहुंचा। उसने इलेक्ट्रानिक तृतीय वर्ष के छात्र अरुण चौहान के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि अरुण चौहान कालेज परिसर से बाहर किराए के कक्ष में रहता है और मंगलवार रात वह उनके केदार हॉस्टल स्थित कक्ष में घुसा और उसके साथ मारपीट की। कर्ण ने मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस के सुपुर्द की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा कायम किया है। इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई ओम प्रकाश को सौंपी गई है। कालेज के कुलपति संदीप कुमार ने इस संबंध में पूछे जाने पर मामले की जानकारी होने से इंकार किया।