फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   crime

मवेशी तस्करी बढ़ने की आशंका, सभी नाकों पर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
crime
जम्मू। नगरोटा पुलिस सब डिविजन के तहत पुलिस ने नगरोटा से लेकर सुकेतर और उधमपुर पुलिस ने झज्जर कोटली से लेकर चिनैनी तक हाइवे पर नाकों को अलर्ट कर दिया है। बड़े स्तर पर पशुओं की तस्करी होने की आशंका के चलते पुलिस को हाइवे पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पिछले एक हफ्ते में लाइवे पर जम्मू और उधमपुर जिले में ही 500 से अधिक मवेशियों की तस्करी रोकी जा चुकी है।
विज्ञापन

आशंका है कि अगले कुछ दिनों में यह तस्करी और बढ़ सकती है। इसलिए तमाम नाकों पर कश्मीर जाने वाले ट्रकों और टाटा मोबाइल वाहनों समेत अन्य वाहनों की भी कड़ी तलाशी लेने के लिए कहा गया है। नगरोटा पुलिस सब डिविजन के एसडीपीओ मोहन लाल ने कहा कि जहां से तस्कर जा सकते हैं, ऐसे सभी लिंक मार्ग पर पुलिस ने नजर रखी है। कई बार यह तलाशी से बचने के लिए पैदल ही मवेशियों को लेकर निकल जाते हैैं, ताकि किसी को शक न हो। मगर अब पुलिस कड़ी नजर रख रही हैै। बता दें कि एक दिन पहले ही पुलिस ने तीन जगह पशु तस्करी के प्रयासों को विफल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed