फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Create a booth level committee for the promotion of schemes

योजनाओं के प्रचार के लिए बनाएं बूथस्तर पर कमेटी

Wed, 06 Oct 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Create a booth level committee for the promotion of schemes
श्रीनगर में भाजपा की ओर आयोजित बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
सांसद एवं भाजपा की प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा ने कीर्तिनगर और श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं को बूथ स्तर तक ले जाने और बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा यहां पहुंचीं। मलेथा में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्रीनगर पहुंचकर सहप्रभारी वर्मा ने मंडलों के पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी सातों मोर्चों के अध्यक्षों और शक्ति केंद्र के संयोजकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ 21 लोगों की कमेटी बनाकर उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथस्तर तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों को सक्रिय होना भी अति आवश्यक है। उन्होंने विशेषकर महिलाओं, किसानों एवं बेरोजगारों से जुड़ी हुई योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बैठक में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नीरज पांथरी, जिलाध्यक्ष संपत रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, अंजना डोभाल, नगमा तौफीक, वीरेंद्र रावत व प्रमिला भंडारी आदि उपस्थित रहे। संचालन सभासद अनूप बहुगुणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed