फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Crane collides with pole on Nursery Road, power cut in many houses

Pauri News: नर्सरी रोड पर खंभे से टकराई क्रेन, कई घरों की बिजली गुल

Sat, 27 Apr 2024 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 27 Apr 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Crane collides with pole on Nursery Road, power cut in many houses
श्रीनगर नर्सरी रोड़ पर क्रेन की टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली का पोल ------- संवाद
श्रीनगर। नर्सरी रोड पर शुक्रवार देर रात एक क्रेन बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे कई घरों की बिजली गुल हो गई। हालांकि कुछ मोहल्लों में तो आपूर्ति एक घंटे में हो गई थी, लेकिन आसपास के घरों में करीब 20 घंटे बाद सप्लाई हो पाई।
विज्ञापन

नर्सरी रोड पर नीचे जाते समय तेज ढलान व ऊपर की ओर से आने पर खड़ी चढ़ाई है, जिससे यहां आए दिन हादसा होता रहता है। स्थानीय निवासी दिनेश पंवार, हिमांशु भट्ट का कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई है। बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मार्ग की बदहाल स्थिति पर भी नगर निगम की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ सचिन सचदेवा ने कहा कि क्रेन की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके स्थान पर नया पोल लगाया जा रहा है। शनिवार को दिनभर यह काम जारी रहा, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि क्रेन संचालक से इसका हर्जाना लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed