फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Covid19 Strict surveillance should be kept on people coming from outside: Harak Singh

बाहर से आने वाले लोगों पर रखी जाए कड़ी निगरानी: हरक सिंह

Wed, 01 Apr 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Covid19 Strict surveillance should be kept on people coming from outside: Harak Singh
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज मे प्राचार्य व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेते वन मंत्री डा. हरक सिंह रा? - फोटो : SHRINAGAR
कोविड-19 के संक्रमण के बचाव, रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरत की सामग्री समय पर मंगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यालय पौड़ी में भी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ कोविड-19 से निपटने के लिए मंथन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि कोरोना उपचार केंद्र बनाने के लिए शासन से साढ़े चार करोड़ रुपये की मांग की गई है। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच के लिए किट खरीदी गई है, जो अभी देहरादून में है। उसके कुछ उपकरण आने हैं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिस्ट की ओर से शासन से विधिवत अनुमति ली जाएगी। बैठक में संयुक्त अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएस चौहान, एसडीएम दीपेंद्र नेगी, डा. केके अग्रवाल, डा. नवज्योति बोरा, डा. लोकेश सलूजा, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डा. पूजा शर्मा व डा. विनिल आहूजा आदि मौजूद थे। दूसरी ओर मुख्यालय पौड़ी में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने जिले में एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में 11 हजार के करीब प्रवासी ग्रामीण पहुंचे हैं। ग्राम प्रधानों व प्रशासन के सहयोग से लगभग सभी को घरों में क्वारंटीन कर लिया गया है। डा. रावत ने कहा कि जनपद में पहली बार 108 सेवा वाहन में डाक्टर भी तैनात किए गए हैं। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 415 सस्ता- गल्ला विक्रेताओं ने आवश्यक वस्तुएं उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम डा. एसके बरनवाल, सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, एसडीएम मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed