Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Covered conductor work on war footing for electrical safety in Srinagar

Pauri News: श्रीनगर में विद्युत सुरक्षा के लिए कवर कंडक्टर कार्य युद्धस्तर पर

Mon, 13 Oct 2025 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 13 Oct 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Covered conductor work on war footing for electrical safety in Srinagar
श्रीनगर। नगर और आसपास के क्षेत्रों में अब बिजली से जुड़ी दुर्घटनाएं बीते समय की बात होंगी। विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी और 33 केवी की प्रमुख लाइनों पर कवर इन्सुलेटेड कंडक्टर बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। यह कार्य नगर क्षेत्र के अलकेश्वर घाट, भक्तियाना, सुमाड़ी, बिलकेदार, पराग और जल संस्थान रोड समेत अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में तेजी से शुरू किया गया है। अवर अभियंता यतेन्द्र कुमार ने बताया कार्य पूर्ण होने के बाद आमजन को सुरक्षित और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिलेगी। विभाग के अनुसार, तकनीकी कारणों से होने वाली बिजली कटौती में भी भारी कमी आएगी। अभी तक अधिकांश 11 व 33 केवी लाइनें खुले तारों से संचालित होती थीं, जो बारिश, आंधी और पेड़ों की टहनियों के संपर्क में आने पर ट्रिप हो जाती थीं। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती थी और बिजली कटौती की समस्या भी लगातार बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed