फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   court

सिकॉप के पूर्व एमडी पांच दिन की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
court
जम्मू। बेनामी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार सिकॉप के पूर्व एमडी भूपिंद्र सिंह दुआ को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने वीरवार को भूपिंद्र को एसीबी स्पेशल कोर्ट में पेश किया। एसीबी ने आरोपी की पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी। विशेष जज यशपाल ने एसीबी के आवेदन को मंजूर करते हुए रिमांड दी। बुधवार को एसीबी ने दुआ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसीबी ने पिछले साल पूर्व एमडी के घर पर छापा मारा था। सूचना मिली थी कि उसके पास आय से अधिक संपति है। जिसके बाद घर से कागजात, पैसे, गहने बरामद हुए थे। जांच के दौरान पाया गया कि उसकी कई फैक्ट्रियां भी हैं। एसीबी की तरफ से आरोपी को संपति का ब्योरा देने के लिए कहा गया था। लेकिन इतना लंबा समय मिलने के बाद भी वह ऐसा नहीं कर पाया। जिसके बाद बुधवार को उसे हिरासत में ले लिया गया है। बताया गया कि उसने नौकरी के दौरान सारी संपत्ति को बनाया। पूछताछ के दौरान अन्य जानकारियां भी मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed