{"_id":"5f00ceec8ebc3ea11721affe","slug":"corona-fidayeen-being-prepared-in-terrorist-camps-near-loc-in-pok-shrinagar-news-jmu213545944","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके में एलओसी के करीब आतंकी शिविरों में तैयार किए जा रहे कोरोना फिदायीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके में एलओसी के करीब आतंकी शिविरों में तैयार किए जा रहे कोरोना फिदायीन
विज्ञापन
श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एलओसी के करीब आतंकी शिविरों में आतंक के आकाओं द्वारा कोरोना फि दायीन तैयार किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की लगातार ये ही कोशिश है कि इन कोरोना संक्रमित आतंकियों को ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ के जरिये सीमा के इस पार धकेला जा सके। इसके लिए पाकिस्तान द्वारा केवल जून के महीने में 418 बार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन भी किया गया। पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में पाकिस्तानी सेना के 2500 से अधिक जवान संक्रमित हुए हैं। करीब 53 की कोरोना के चलते मौत हुई है।
सूत्रों के अनुसार पीओके और जीबी में पिछले काफ ी समय से फैल रहे कोरोना संक्रमण पर वहां की सरकार लगाम लगाने में नाकाम रही है और ये ही कारण है कि इसकी चपेट में वहां तैनात सेना के जवान और अधिकारी भी आ गए हैं। लगातार बढ़ रहे इस कोरोना वायरस से न सिर्फ सेना परेशान है, बल्कि वहां की स्थानीय जनता भी परेशान है, जिन्होंने हाल ही में इस महामारी को कंट्रोल करने में विफ ल रही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। लोगों का आरोप था कि पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना पाजिटिव मरीजों को पीओके और जीबी में स्थापित किए गए क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार पीओके में स्थित आतंकी शिविरों में एक अच्छी खासी संख्या कोरोना संक्रमित आतंकियों की है। आतंक की फैक्टरी में आतंक के आका अब कोरोना फिदायीन तैयार कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के अधिकारी लगातार इन शिविरों में आतंकियों को हथियारों की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं द्वारा भी ऑपरेशनल कमांडरों को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में कोरोना फिदायीन को एलओसी के इस पार घुसपैठ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी अमर उजाला के हाथ लगे एक ऑडियो में पाकिस्तान में आतंकी शिविर में बैठे एक कश्मीरी आतंकी साजिद ने अपने पिता से फोन पर इस बात का खुलासा किया था कि पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका अब कश्मीर में कोरोना भेजने की साजिश रच रहे हैं। उनके आकाओं की कोशिश है कि जल्द से जल्द संक्रमित आतंकियों को कश्मीर में धकेला जाए।