फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   corona effect

पंचों-सरपंचों की खाली 13 हजार सीटों पर चुनाव में भी असमंजस

विज्ञापन
corona effect
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पंचों सरपंचों की करीब 13 हजार खाली सीटों पर प्रस्तावित चुनाव पर भी कोरोना वायरस भारी पड़ गया है। चुनाव विभाग व सरकार की तरफ से किए गए सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए हैं। असल में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला चुनाव पंचायत उप चुनाव ही थे। मार्च महीने में चुनाव करवाए जाने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव विभाग ने अधिसूचना वापिस ले ली और जल्द चुनाव करवाने की बात कही लेकिन कोरोना संकट में अब यह संभव नहीं है।
विज्ञापन

चुनाव विभाग के सूत्रों के अनुसार वर्तमान समय में चुनाव करवाना संभव नहीं है। कोरोना संकट के बाद ही सरकार से चर्चा कर इस विषय पर आगे बढ़ा जा सकता हैं। उल्लेखनीय है कि 2018 में जम्मू-कश्मीर में हुए पंचायत चुनाव में नेकां, पीडीपी के बहिष्कार व आतंकवादियों की धमकियों के चलते करीब 12776 पंचों सरपंचों की सीटें रिक्त रह गई थीं। ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव 2019 में हुए। इसमें भी कई सरपंच बीडीसी अध्यक्ष निर्वाचित हुए और सरपंचों की सीटें रिक्त हो र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed