फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Controversy even before the start of multi-storey parking

बहुमंजिला पार्किंग का काम शुरू होने से पहले ही विवाद

Sun, 29 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Controversy even before the start of multi-storey parking
नगर में संचालित हो रहे रोडवेज बस अड्डे पर भूमि विवाद शुरू हो गया है। एक परिवार ने बस अड्डे के एक भाग पर अपना पैतृक हक जताते हुए वहां पिलर खड़े करने के लिए गड्डे खोद दिए हैं। रोडवेज कर्मियों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर में पौड़ी बस अड्डे के पास उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) का डिपो संचालित हो रहा है। शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के प्रयास से लगभग 4.67 करोड़ की बहुमंजिला पार्किंग स्वीकृत हुई है लेकिन इस भूमि पर विवाद शुरू हो गया है। करीब पांच दिन पूर्व शहर निवासी संजय खंडूड़ी ने बस डिपो की शुरूआती भाग की भूमि को अपनी पैतृक संपत्ति बताते हुए बैनर टांग दिया। रविवार को उन्होंने मजदूरों से डिपो के एक छोर पर पिलर लगाने के लिए गड्ढे खुदवा दिए।
विज्ञापन

खंडूड़ी का कहना है कि जिस भूमि पर डिपो संचालित हो रहा है, वह उनकी पैतृक संपत्ति थी। उनके पिता ने रोडवेज को कुछ भूमि दान दी थी। उनके पिता ने जमीन के शुरुआती भाग को दान नहीं किया था। इसके बावजूद रोडवेज ने उनकी भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता बना दिया। वह पार्किंग का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी जमीन को सुरक्षित कर रहे हैं। बस डिपो में गड्ढे खुदने के बाद रोडवेज की ओर से कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है। डिपो के अकाउंटेंट अशोक काला ने शिकायत करते हुए बताया कि अज्ञात लोग डिपो की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मेरे पास प्रार्थनापत्र नहीं पहुंचा है। शिकायती पत्र आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -रवींद्र सिंह बिष्ट एसडीएम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed