फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Controlling cyber crime a priority: SSP

साइबर अपराध पर नियंत्रण रखना प्राथमिकता : एसएसपी

Sat, 18 Dec 2021 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Controlling cyber crime a priority: SSP
नवनियुक्त एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर नियंत्रण रखना मेरी प्राथमिकता होगी, लेकिन पुलिस अधिकारियों को बेसिक कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस मुख्यालय पौड़ी पहुंच नवनियुक्त एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पदभार संभाला। इसके बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय में वाचक शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, गोपनीय शाखा, आंकिक शाखा, महिला सेल, डीसीआरवी शाखा, आईटी सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि जनपद में साइबर अपराध, सुचारु यातायात, महिला एवं बाल अपराध पर नियंत्रण को लेकर कार्य किया जाएगा। वे अभी तक एसपी चमोली की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले एसपी इंटेलिजेंस हल्द्वानी, एएससी व एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी रुद्रपुर का दायित्व भी संभाल चुके हैं। चौहान मूल रूप से मटियावा जौनसार के रहने वाले हैं। निरीक्षण के दौरान एएसपी संचार अनूप काला, सीओ सदर पीएल टम्टा, सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed